हिंदी
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक खेलों में भी कोरोना वायरस ने एंट्री कर ली है। ओलंपिक के लिये बने खेल गांव में पहला कोविड-19 का मामला सामने आया है, जिसने आयोजकों समेत खिलाड़ियों और दुनिया भर के देशों की चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक खेल गांव में ओलंपिक खेलों के आयोजन से जुड़े विदेश से आए एक मेहमान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कोरोना से संक्रमित इस अधिकारी को 14 दिनों के लिए क्वारनटीन कर दिया है।
टोक्यो 2020 के सीईओ तोशीरो मुटो ने ओलंपिक में कोरोना के इस पहले मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन में शामिल विदेश से आए एक मेहमान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होने वाली है। खेलों के शुरू होने से ठीक पहले कोरोना के इस केस ने आयोजकों समेत खिलाड़ियों को चिंता में डाल दिया है।
Published : 17 July 2021, 10:39 AM IST
Topics : COVID 19 Tokyo Olympic Village Tokyo Olympics कोरोना वायरस कोविड 19 खिलाड़ी खेल गांव टोक्यो ओलंपिक
No related posts found.