हिंदी
नई दिल्ली: कनाडा के टोरंटो शहर में एक बंदूकधारी हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में कई लोग जख्मी हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यहां के स्थानीय पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाले हमलावर की भी मौत हो गई है। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात 10 बजे की है।
पुलिस ने बताया कि नौ लोगों को गोली लगी है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। खबर है कि ग्रीकटाउन में एक बार के सामने कई लोग खड़े थे, इसी बीच एक बंदूकधारी हमलावर ने अचानक अंधाधुध फायरिंग करनी शुरू कर दी और कई लोगों को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें हमलावर मारा गया।
Published : 23 July 2018, 10:18 AM IST
Topics : अंधाधुंध गोलीबारी कनाडा टोरंटो शहर बंदूकधा हमलावर
No related posts found.