Firing inside Delhi Court: दिल्ली की द्वारका कोर्ट में फायरिंग, एक की मौत

दिल्ली के द्वारका कोर्ट में फायरिंग का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 July 2021, 11:24 AM IST

नई दिल्लीः दिल्ली के द्वारका कोर्ट में गोली चली है। कोर्ट के अंदर चेंबर में गोलीबारी हुई है। गोली चलने से एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने गोलीबारी में शामिल आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

गोलीबारी सोमवार को रात 9 बजे द्वारका कोर्ट में चेंबर नंबर 444 में हुई है। घटना के दौरान कई लोग वहां मौजूद थें। गोलीबारी में उपकार नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

Published : 
  • 13 July 2021, 11:24 AM IST