हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। सरेआम गोली चलने से वहां भारी दहशत का माहौल है। एक महिला को निशाना बनाकर गोली मारी गई। गोली लगने से महिला घायल बतायी जा रही है। जख्मी महिला एक केस में गवाही के लिया अदालत आई थी। पुलिस मामले में जाच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोर्ट खुलने के थोड़ी ही देर बाद काल कपड़ों में आये एक शख्स ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि उसने जानबूझकर वकील का लिबास पहना हुआ था, ताकि वह इस घटना को आसानी से अंजाम दे सके।
कुछ समय पहले दिल्ली के रोहिणी और द्वारिका कोर्ट में भी फायरिंग की घटना सामने आई थी। कोर्ट परसिर में फायरिंग की इन घटनाओं ने अदालतों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
फायरिंग की घटना को लेकर और ज्यादा विवरण का इंतजार किया जा रहा है।
Published : 21 April 2023, 10:44 AM IST
No related posts found.