महराजगंज जिले में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान फायरिंग, महिला को लगी गोली

आर्केस्ट्रा डांस के दौरान फायरिंग, चली गोली, महिला को लगी, महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना अन्तर्गत महुअवा उर्फ महुई के टोला ओरिपुर का मामला, फायरिंग में महिला के पैर में लगी गोली, घायल हालत में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, फायर करने वाला युवक फरार

Updated : 19 May 2021, 7:53 PM IST
google-preferred

फरेन्दा (महराजगंज): आर्केस्ट्रा डांस के दौरान फायरिंग में चली गोली से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी है। महिला के पैर में गोली लगी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक फरेन्दा थाना अन्तर्गत महुअवा उर्फ महुई के टोला ओरिपुर में फायरिंग में महिला के पैर में लगी गोली है।

घायल हालत में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया है। फायर करने वाला युवक फरार हो गया है।

मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गयी है। 

ASP निवेश कटियार ने डाइनामाइट न्यूज़ पर बयान दिया है कि आर्केस्ट्रा डांस में गोली लगी महिला को गोरखपुर रेफर किया गया है, एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

Published : 
  • 19 May 2021, 7:53 PM IST

Related News

No related posts found.