Punjab: बठिंडा सैन्य स्टेशन पर फायरिंग, चार जवानों की मौत, पूरा क्षेत्र सील, सर्च ऑपरेशन जारी, जाने ये अपडेट

पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। सेना ने यह जानकारी दी।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 April 2023, 10:37 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। मृतक सेना के जवान बताये जा रहे हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पूरे क्षेत्र के घेराबंदी कर दी गई है। बताया जाता है कि हमलावर सादी वर्दी में थे।

सेना के अनुसार, गोलीबारी की घटना तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास हुई, जिसके बाद तुंरत जवाबी कार्रवाई की गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास गोलीबारी की सूचना मिली। त्वरित प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय हो गए और इलाके को घेर लिया।’’

सेना के मुताबिक, मौके पर तलाश अभियान अभी जारी है।

सेना ने कहा, ‘‘गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।’’

Published : 
  • 12 April 2023, 10:37 AM IST

Related News

No related posts found.