
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी इलाके के फर्नीचर मार्केट में एक गोदाम में मंगलवार को आग लग गई।
यह भी पढ़ें: अनाज मंडी में आग- आरोपी 14 दिन की पुलिस हिरासत में
दिल्ली के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।
Delhi: Fire breaks out in furniture market in Kirari, eight fire tenders rushed to the spot
— ANI (@ANI) December 10, 2019
उन्होंने बताया कि घटना के समय गोदाम में कोई नहीं था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि 150 दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और 63 लोगों को इमारत से बाहर निकाला। (भाषा)
Published : 10 December 2019, 12:09 PM IST
Topics : Delhi fire furniture market National आग उत्तर पश्चिमी दिल्ली किराड़ी दिल्ली फर्नीचर मार्केट राष्ट्रीय