
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में बृहस्पतिवार को पांच मंजिला एक व्यावसायिक इमारत के तहखाने (बेसमेंट) में आग लग गई।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी उपनगर में मिलन सबवे के पास एसवी रोड पर धीरज हेरिटेज में शाम करीब पांच बजे आग लगी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा निकली नई यात्रा पर , जानिए किस क्षेत्र में रखा कदम
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां तथा अन्य वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: ईडी ने खिचड़ी घोटाले में संजय राउत के भाई को किया तलब, पढ़िए पूरी खबर
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशामक दल के अलावा मुंबई पुलिस, अडाणी पावर, स्थानीय नगर वार्ड के कर्मचारी समेत अन्य एजेंसियों को भी आग बुझाने के अभियान में लगाया गया है।
आग लगने के कारण समेत अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
Published : 25 January 2024, 8:11 PM IST
Topics : Basement Commercial Fire Broke Mumbai आग बेसमेंट महाराष्ट्र मुंबई व्यावसायिक इमारत सांताक्रूज