हिंदी
महराजगंज: जिले के निचलौल थाना अंतर्गत ग्राम सभा ओड़वलिया में निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर स्थित एक वर्ष पुराना शिव मंदिर में किसी शरारती तत्व ने रहस्यमयी तरीके से आग लगा दी।
इस घटना के बारे में मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह जब हम पूजा करने के लिए मंदिर में आया तो देखा कि मंदिर में पुआल रखकर आग लगाया गया है। इसके साथ ही शिवलिंग को तोड़कर पास के ही एक पुल के नीचे फेंका गया है और उसमें भी आग लगाया गया है।
मंदिर के पुजारी ने आगे बताया कि यह देखने के बाद मैंने कुछ लोगों को बुलाया और स्थानीय थाना निचलौल में इस निंदनीय घटना की जानकारी दी।वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष निचलौल ने डाइनामाइट न्यूज़ के संवावदाता को बताया कि गाँव के लोगों द्वारा तहरीर मिला है जिसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Published : 9 November 2020, 2:45 PM IST
No related posts found.