हिंदी
महराजगंज: थाना कोल्हूई क्षेत्र के बकैनिहा गाँव मे आग लगने से चार लोगों का घर जलकर खाक हो गया। यह आग रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे बकैनिहा गाँव के हरिजन टोला में लगी है।
आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ जानवरों के जल जाने की भी खबर है। आग लगने का कारण खेत में जलाया गया डंठल बताया जा रहा है।
आग लगने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तुरन्त उसको बुझाने में लग गए। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया है। वहीं सूचना पाकर कोल्हूई पुलिस मौके पर पहुंचा। मोल्हू,नंदकुमार,सोल्हू,मालती के घर आग लग जाने से भारी नुकसान हो गया है। बताया जा रहा है कि मालती के घर कुछ दिनों बाद शादी भी थी जिससे उसका काफी समान जल गया है।
Published : 22 April 2019, 9:54 AM IST
Topics : थाना कोल्हूई बकैनिहा गाँव मचाई तबाही महराजगंज हरिजन टोला
No related posts found.