हिंदी
नोएडा: सेक्टर 39 थाने से सटी एक झुग्गी में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 39 थाने से सटी एक झुग्गी में बुधवार रात आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। झुग्गी थाने की दिवार से बिल्कुल सटी हुई बनी थी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि संभवत: खाना बनाने के दौरान झुग्गी में आग लग गई
Published : 23 February 2023, 1:01 PM IST
Topics : आग झुग्गी दमकल विभाग नोएडा सेक्टर 39
No related posts found.