यात्रियों से भरी लग्जरी बस में लगी आग, 30 लोग घायल, जानिये पूरा अपडेट

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात ओडिशा के पारादीप जा रही एक लक्जरी बस में आग लगने से कम से कम 30 लोग झुलस गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 November 2023, 11:21 AM IST
google-preferred

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात ओडिशा के पारादीप जा रही एक लक्जरी बस में आग लगने से कम से कम 30 लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब बस शाम करीब पांच बजे यहां के बाबूघाट से रवाना हुई और रात करीब 10 बजे माधबपुर इलाके के पास पहुंची। वातानुकुलित बस धीमी गति से चल रही थी।

बस में सवार कम से कम 30 यात्रियों ने खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ यात्री सड़क किनारे खाई में गिर गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published : 
  • 11 November 2023, 11:21 AM IST

Related News

No related posts found.