हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में बृहस्पतिवार देर रात एक कंटेनर पलट गया और उसमें आग लग गई, जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना हीरानंदानी एस्टेट के पास घोड़बंदर रोड पर देर रात करीब 2.35 बजे हुई।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में विस्फोटों से कर्मचारी की मौत, चार घायल
कंटेनर खाली था लेकिन पलटने के बाद इसमें आग लग गई। आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को करीब एक घंटे का समय लगा।
अधिकारी ने बताया कि कंटेनर के अंदर एक जला हुआ शव मिला। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: आग लगने से ठाणे में दो वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद मार्ग पर यातायात लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा।
Published : 19 January 2024, 3:10 PM IST
No related posts found.