हिंदी
नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में एक पैथोलॉजी लैब में रविवार देर रात भीषण आग लग गयी। अग्निशमन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि आग एक इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी, जहां पैथोलॉजी लैब है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना विभाग को रात करीब 12:45 बजे मिली।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल 10 दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। आग को पूरी तरह से बुझाने में दो घंटे से अधिक समय लगा। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’’
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
Published : 1 January 2024, 12:54 PM IST
No related posts found.