Jammu Kashmir: सांबा में AIIMS की निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की निर्माणाधीन इमारत में रविवार की शाम आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Updated : 1 May 2023, 9:40 AM IST
google-preferred

सांबा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की निर्माणाधीन इमारत में रविवार की शाम आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि आग का पता सबसे पहले ‘ओपीडी ब्लॉक’ की पहली मंजिल पर शाम करीब साढ़े छह बजे चला, लेकिन दमकल विभाग ने इस पर आधे घंटे के अंदर काबू पा लिया।

एम्स के निदेशक शक्ति गुप्ता ने कहा, ‘‘जम्मू के एम्स के ‘ओपीडी ब्लॉक’ की पहली मंजिल पर वेल्डिंग के काम के दौरान मामूली आग लग गई।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Published :  1 May 2023, 9:40 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement