
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में शनिवार को एक कारखाने में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दमकल अधिकारियों ने कहा कि पूर्वाह्न 11 बजकर 5 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 7-8 गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी हैं।
उन्होंने कहा कि एक अन्य घटना में, पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग को पूर्वाह्न 11 बजकर 5 मिनट पर इसकी सूचना मिली।
अधिकारियों ने कहा कि दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।(भाषा)
Published : 21 May 2022, 1:27 PM IST