हिंदी
नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की आनेवाली फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के सीक्वल की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म के फर्स्ट लुक में राजकुमार राव और फातिमा सना शेख अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
राजकुमार राव ने इस तस्वीर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘बहुत जल्दी सामने आएंगे आप लोगों के. तब तक के लिए एक झलक। राजकुमार और फातिमा शेख के अलावा इसमें अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा, पंकज त्रिपाठी और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार भी नजर आयेंगे।
बहुत जल्दी सामने आयेंगे आप लोगों के। तब तक के लिए एक झलक। #AnuragBasu sir’s next with @fattysanashaikh pic.twitter.com/hL7ocqpOXO
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) January 17, 2019
शेयर किये गये फोटो में फातिमा सना शेख मरून कलर की साड़ी में हैं और राजकुमार राव ग्रीन शर्ट और ब्लू पैंट में है और दोनों नदी के किनारे खड़े हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं।
Published : 18 January 2019, 1:13 PM IST
No related posts found.