हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर व एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म कलंक का नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। नये पोस्टर में वरुण धवन के लुक को देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

पोस्टर में वरुण धवन सांड के साथ लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। मूवी में वरुण के किरदार का नाम जफ़र है। आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म में देव चौधरी का रोल निभाया है। वहीं संजय दत्त के किरदार का नाम बलराज चौधरी है।

इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है जो इससे पहले करण जौहर के लिए '2 स्टेट्स' बना चुके हैं।
Published : 14 March 2019, 2:09 PM IST
No related posts found.