हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के युवा और प्रतिभाशाली कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर आजकल चर्चा चरम पर है। इसी मुद्दे पर फिल्म निर्देशक महेंद्र सिंह लोधी ने डाइनामाइट न्यूज के साथ अपनी बेबाक राय रखी। यहां संलग्न वीडियो देखकर आप सुन सकते हैं कि फिल्म निर्देशक ने इस मुद्दे पर क्या बोला।
फिल्म निर्देशक महेंद्र सिंह लोधी गोल्डन कैलेंडर, बंदूक राज और रिपोर्टर रोबिंहुड जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इंडस्ट्री में कथित तौर पर परिवाद और भाई-भतीजा वाद पर अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ ही उन्होंने युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भी गहरा दुःख जताया।
महेंद्र सिंह लोधी मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले है और मुंबई में रहकर फ़िल्म निर्देशक के तौर पर काम करते है।
Published : 25 June 2020, 6:44 PM IST
No related posts found.