हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार को सुबह एक गोदाम में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
Published : 12 April 2023, 1:20 PM IST
Topics : आग गोदाम दमकल सेवा नयी दिल्ली नरेला
No related posts found.