हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को तड़के एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक और होर्डिंग के लिए सामग्री रखी गई थी जो जल गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि हादसा मुंब्रा के कौसा इलाके में हुआ जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
अधिकारी के मुताबिक, गोदाम में आग सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर लगी।
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियों और पानी के टैंकरों को मौके पर भेजा गया और करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Published : 26 April 2023, 2:30 PM IST
No related posts found.