हिंदी
महराजगंजः फरेंदा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बारातगाड़ा के भुजहटिया टोला में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने की खबर है। जिसमें एक वृद्व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मारपीट में खूब चले ईंट व पत्थर
जमीनी विवाद को लेकर बारातगाड़ा टोला भुजहटिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में खूब ईंट व पत्थर भी चले। जिसमें 55 वर्षीय महिला जगपति पत्नी रामजतन की सिर पर गंभीर चोट लगी और वह बुरी तरह से जख्मी हो गई है। परिजनों ने उसे सीएचसी बनकटी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
क्या बोले कोतवाल?
केतवाली फरेंदा के कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि मारपीट का यह मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
Published : 7 January 2023, 3:32 PM IST
No related posts found.