हिंदी
लंदन: ग्रैंड स्लेम खिताबों और विम्बलडन के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन राफेल नडाल, मौजूदा नंबर एक ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और पूर्व नंबर एक अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने मंगलवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन के दूसरे दौर में जगह बना ली।
फेडरर ने पहला सेट हारने के बाद अपना रौद्र रूप दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को 3-6, 6-1, 6-2, 6-2 से ध्वस्त कर दिया। दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए यह मुकाबला एक घंटे 51 मिनट में जीत लिया। फेडरर ने मैच में छह बार हैरिस की सर्विस तोड़ी। उन्होंने मैच में 42 विनर्स और नौ एस लगाए। (वार्ता)
Published : 3 July 2019, 2:01 PM IST
Topics : एश्ले बार्टी ऑस्ट्रेलिया खेल ग्रैंड स्लेम खिताब ग्रैंड स्लेम विंबलडन मैच राफेल नडाल रोजर फेडरर सेरेना विलियम्स
No related posts found.