हिंदी
फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज क्षेत्र में नशे में धुत पति से विवाद के बाद एक महिला और उसके बेटे ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमालगंज थाना क्षेत्र के दरौरा गांव में सोमवार को मालती देवी (37) नामक महिला का अपने पति अविनाश सिंह से झगड़ा हो गया था। सिंह शराब के नशे का आदि था और उसने मालती को मारा-पीटा था। इस दौरान बीच-बचाव की कोशिश करने पर उसने अपने बेटे प्रेम (14) से भी मारपीट की थी।
उन्होंने बताया कि इस घटना से क्षुब्ध मालती देवी और उसके बेटे प्रेम ने तेजाब पी लिया दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published : 19 April 2023, 10:43 AM IST
Topics : आत्महत्या कमालगंज क्षुब्ध घरेलू विवाद तेजाब फर्रुखाबाद
No related posts found.