राजस्थान के बारां जिले में जेब खर्च के लिए पिता की हत्या

राजस्थान के बारां जिले में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जेब खर्च नहीं दिए जाने से नाराज 27 वर्षीय एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Updated : 13 May 2023, 11:29 AM IST
google-preferred

कोटा (राजस्थान), 12 मई (भाषा) राजस्थान के बारां जिले में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जेब खर्च नहीं दिए जाने से नाराज 27 वर्षीय एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बारां जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार चौधरी ने बताया कि कमल सुमन को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि युवक सनकी स्वभाव का है।

बापचा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुरेंद्र कुंतल ने बताया कि आरोपी अपने पिता श्रीकिशन सुमन (65) द्वारा शादी समारोह से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जेब खर्च नहीं दिए जाने से नाराज था। वह रविवार रात को अपनी मां के साथ विवाह समारोह में शामिल हुआ था।

उन्होंने बताया कि शादी समारोह से लौटने के बाद देर रात जब पिता सो रहे थे तो उसने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

कुंतल ने बताया कि कमल ने अपराध कबूल कर लिया।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत

Published :  13 May 2023, 11:29 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement