फतेहपुर: भीषण गर्मी में भूख-प्यास से महिला ने तोड़ा दम, हाईवे पर मिला शव

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में नेशनल हाईवे पर एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 June 2024, 12:52 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जनपद में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी के प्रकोप के बीच मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया गया। महिला का शव मिलने से आसपास हड़कंप मच गया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक औग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के समीप लक्ष्मी कॉटन मिल के सामने की सड़क पर महिला का शव बरामद किया गया। महिला का शव नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर पड़ा मिला। 

इस बात का अंदेशा जताया जा रहा है कि भीषण गर्मी में भूख और प्यास के कारण महिला की मौत हुई। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 

सूचना के बाद औग थाना प्रभारी कांती सिंह मय फ़ोर्स सहित मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के बारे में लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

Published : 
  • 18 June 2024, 12:52 PM IST

Related News

No related posts found.