हिंदी
फतेहपुर: जिला ग्राम्य विकास अधिकरण में परियोजना निदेशक अशोक कुमार निगम के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। निगम सोमवार को शासकीय कार्यों के निवारण के लिए बैठक कर रहे थे। बैठक के दौरान कुछ अज्ञात लोग उनके कक्ष में घुसे और घुसते ही प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन करने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज करते हुए निगम के साथ हाथापाई की। 10-12 अज्ञात लोगों में से एक को पुलिस के हवाले किया गया है।

इस मसले पर सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए कर्मचारी मंगलवार को क्रमिक धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि सभी अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए। हालांकि पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नही हो पायी है।
Published : 13 June 2017, 1:52 PM IST
Topics : अशोक कुमार निगम परियोजना निदेशक फतेहपुर मारपीट यूपी
No related posts found.