हिंदी
फतेहपुर: जिले के डीएम संजीव सिंह ने उप जिलाधिकारियों औऱ तहसीलदारों पर जोरदार चाबुक चलाया है। एक झटके में ताश के पत्तों की तरह बंपर तबादले किये गये हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राहुल कश्यप विश्वकर्मा को सदर तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। जबकि प्रहलाद सिंह को कलेक्ट्रेट का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। विनय गुप्ता को खागा तहसील की कमान सौंपी गयी है तो आशीष कुमार को अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय बनाया गया है। विजय शंकर तिवारी को बिंदकी तहसील का एसडीएम बनाया गया है।
तहसीलदारों की सूची में चन्द्रशेखर यादव को सदर की कमान सौंपी गयी है तो वहीं पर विदुषी सिंह को बिंदकी का नया तहसीलदार बनाया गया है। गणेश सिंह को खागा तहसीलदार और प्रमेश श्रीवास्तव को न्यायिक तहसीलदार फतेहपुर बनाया गया है।
Published : 7 July 2019, 8:21 PM IST
No related posts found.