हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली से बोलेरो की भिड़ंत हो गई जिसमें दंपती समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं।
बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक सड़क हादसा ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
बोलेरो सवार सभी लोग बांदा जिले के छपरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ओती गांव के पास ट्रैक्टर से भिड़त हो गई जिसके बाद बोलेरो पलट गई और यह दर्दनाक सड़कर हादसा हुआ।
Published : 17 December 2018, 9:39 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश दर्दनाक मौत फतेहपुर भिड़ंत सड़क हादसा
No related posts found.