फतेहपुर: सात साल बाद भी संतान न होने पर ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाकर मार डाला

फतेहपुर जिले में संदिग्ध परिस्थियों में महिला की जलकर दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। महिला के ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Updated : 1 January 2021, 7:18 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के मौहारी गाँव में संदिग्ध परिस्थियों में महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला की जिंदा जलकर हुई मौत के बाद से पूरे गाँव में कोहराम मचा हुआ हैं। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शादी के सात साल बाद भी संतान न होने से महिला को प्रताड़ित किया जाता था।

मृतक महिला के पिता बछराज ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बेटी के ससुरालीजनों पर उसकी हत्या किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों की माने तो संतान न होने के कारण शादी के सात साल तक बेटी के ससुरालीजनों द्वारा उसको प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस द्वारा बेटी के जलने की सूचना प्राप्त होने के बाद जब महिला के परिजन डिस्टिक हॉस्पिटल पहुंचे तो उनकी बेटी उन्हें मृत अवस्था में मिली। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस भी जांच और कार्रवाई में जुटी गई हैं।

फतेहपुर के एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किये जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आग की कार्रवाई की जाएगी।

Published : 
  • 1 January 2021, 7:18 PM IST

Related News

No related posts found.