फतेहपुर: जुएखाने पर पुलिस की छापेमारी, 14 जुआरी हिरासत में

बिलन्दा कस्बे में धडल्ले से चल रहे एक जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर 14 लोगों को पकड़कर हिरासत में लिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से सवा लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 November 2017, 2:53 PM IST

फ़तेहपुर: बिलन्दा कस्बे में धडल्ले से जुआ खेल रहे 14 लोगों को पुलिस ने रंगे हांथो पकडकर हिरासत में ले लिया है। सभी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें: फ़तेहपुर में 75 मवेशियों से भरे तीन ट्रक पुलिस ने किये सीज, आरोपी हिरासत में

डाइनामाइट न्यूज़ को जानकारी देते हुऐ थरियांव थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि बिलन्दा कस्बे में चलने वाले जुए के बारे में उनको जैसे ही जानकारी मिली, तुरन्त पुलिस फोर्स के साथ रात करीब 12 बजे छापेमारी की  गयी। मौके से ही 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान वहां से 1 लाख 33 हज़ार 4 सौ 60 रुपये भी बरामद किये गये। 

यह भी पढ़ें: अज्ञात बीमारी से 3 मवेशियों की अचानक मौत, ग्रामीणों में दहशत

हिरासत में लिये गये 14 अभियुक्तों में- अंकित गुप्ता, बउवा गुप्ता, विपिन गुप्ता, रामजीत, अजय, श्रवण, सचिन, अरविंद, कुँवर बहादुर,अशोक वर्मा, अर्जुन, रामकुमार और अमित हैं। 
 

Published : 
  • 5 November 2017, 2:53 PM IST

No related posts found.