फतेहपुर: पुलिस ने दो गाड़ियों से बरामद किया 52 किलो गांजा, चार अभियुक्त गिरफ्तार

यूपी में कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटी पुलिस को वाहन चैकिंग अभियान के दौरान आज एक बड़ी हाथ सफलता लगी। पुलिस ने गांजे की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का भंडाफोड़ कर 52 किलोग्राम गांजे के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Updated : 9 January 2018, 5:09 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: यूपी में कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटी पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब वाहन चेंकिंग अभियान के दौरान उसने दो वाहनो से 52 किलोग्राम गांजा बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत लाखों रूपये बतायी जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला गांजे की तस्करी से जुड़ा हुआ हो सकता और इसके तार किसी बड़े गिरोह से हो सकते है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है और कई अन्य संबंधित मामलों से पर्दा उठ सकता है। 

 

 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस वंदना पेट्रोल पंप कल्यानपुर हाइवे रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पुलिस एक टाटा सूमो (JH 10 S 9060) और एक डस्टर (UP 35 AG 1336) को रोककर उनकी तलाशी ली। दोनो गाड़ियों से पुलिस ने कुल 52 किलो गांजा बरामद किया औऱ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान ने बताया कि कुल चार अभयुक्त पकड़े गए है, जो बोकारो झारखण्ड से अवैध गांजे को उन्नाव ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रदीप कुमार,(बोकारो झारखण्ड), संदीप कुमार (छपरा बिहार), अशोक कुमार त्रिपाठी (अकरमपुर कोतवाली उन्नाव) और राजू सोनी (अकरमपुर कोतवाली उन्नाव) हैं। सभी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 

बरामद गांजे और गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ ASP विनोद कुमार

पुलिस ने आशंका जतायी कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद कई अन्य मामलों से भी पर्दा उठ सकता है।

Published : 
  • 9 January 2018, 5:09 PM IST

Related News

No related posts found.