हिंदी
फतेहपुर: जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों की समस्या बढ़ गई है। शुक्रवार को जीएसटी को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया। केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर की तरफ से आयोजित गोष्ठी में व्यापारियों का समस्याओं का समाधान किया गया। मुख्य अतिथि मण्डल रायबरेली के सहायक आयुक्त चंद्र नारायण मिश्र ने व्यापारियों को बताया कि समस्याओं के निवारण के लिए आबू नगर में जीएसटी सेवा केंद्र बनाया गया है। जहां सभी व्यापारी संपर्क कर सकते हैं।
व्यापारियों की मांग पर इस गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने कहा कि व्यापारियों को इनवॉइस बनाना, टैक्स निर्धारण करना, वर्गीकरण, पंजीकरण, समाधान योजना के बारे में बताया गया है। गोष्ठी में फतेहपुर रेंज के अधीक्षक ओपी आहूजा और निरीक्षक कुलदीप कुमार शर्मा ने भी करदाताओं की समस्या का समाधान किया। कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी विवेक दीक्षित सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Published : 15 July 2017, 12:41 PM IST
No related posts found.