फतेहपुर: प्रापर्टी डीलर ने चांद पर की बड़ी डील, इस तरह खऱीदी एक एकड़ जमीन, जानिये कैसे हुआ यह सपना पूरा

चांद पर जाने का ख्वाब अक्सर हर कोई देखता है लेकिन चांद पर जमीन का सपना बहुत कम लोग देखते है। चांद पर जमीन की यह ख्वाइश यदि पूरी हो जाए तो, ऐसे व्यक्ति की खुशियां सातवें आसमान पर पहुंचनी लाजमी है। यूपी के फतेहपुर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 April 2022, 6:29 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी है, इस प्रॉपर्टी का नाम डिकेश कुमार है। डेढ़ महीने पहले डिकेश कुमार ने लूना सोसाइटी की वेबसाइट से चांद पर जमीन खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। चांद पर जमीन खरीदने के लिए उन्होंने पेमेंट भी ऑनलाइन की थी।

शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर को चांद पर जमीन खरीदने के साथ ही उन्हें चांद की नागरिकता भी मिल गई है। इसके साथ ही जमीन के दस्तावेजों सहित उन्हें कई अधिकार भी दिए गए हैं। डिकेश कुमार ने बताया कि चांद की नागरिकता उन्हें लूना सोसायटी की ओर से दी गई है।

चांद पर जमीन खरीदने वाले डिकेश कुमार फतेहपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गौतम नगर का रहने वाला है। डिकेश कुमार ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि उसने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस के दौरान चांद पर जमीन खरीदने की खबर टेलीविजन पर देखी थी। उस खबर बताया गया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर जमीन खरीद रखी है। ये खबर को देखने के बाद उनके मन में भी चांद पर जमीन खरीदने के लिए जिज्ञासा जगी।

इसके बाद डिकेश ने लूना सोसाइटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाए कर 158 डॉलर ऑनलाइन पेमेंट भी कर दी। जिसका भारतीय मुद्रा में मूल्य 11 हजार रुपये होता है। शुक्रवार को सोसायटी की ओर से उन्हें प्रॉपर्टी के कागजात उपलब्ध कराए गए। सोसायटी की ओर से बोर्डिंग पास और टिकट भी उपलब्ध कराए गए है। डिकेश कुमार ने बताया कि भविष्य में अगर वहां जाना होगा तो वे जरूर जाएंगे, क्योंकि चांद पर बहुत कम लोग गए हैं।

Published : 
  • 5 April 2022, 6:29 PM IST

Related News

No related posts found.