हिंदी
फतेहपुर: सदर कोतवाली के चौफेरवा गांव में सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से नाराज मृतक के परिजनों के साथ पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार 20 जून को खेत में पानी लगाने के विवाद को लेकर युवक पर आधा दर्जन लोगों ने चाकुओं से प्रहार कर दिया था।
हमले में घायल युवक ने 25 जून को इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया था।
मामले को लेकर परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने FIR में चाकू से हमले की बात शामिल नहीं की है व एक अभियुक्त का नाम भी FIR में नहीं लिखा है।
Published : 26 June 2024, 3:35 PM IST
Topics : कलेक्ट्रेट चौफेरवा गांव पुलिस फतेहपुर सदर कोतवाली
No related posts found.