फतेहपुर में इंसानियत शर्मसार, दरिंदों ने घिनौना काम कर 5 साल की मासूम को मार डाला

फतेहपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दरिंदों ने पांच साल की मासूम के साथ जो कुछ किया, उसकी कल्पना ही रूह को कंपा देती है। पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 6 February 2018, 4:59 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: यहां के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई ग्राम पंचायत में  इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है। दरिंदों ने पहले एक पांच साल की मासूम को अगवा किया। अगुवा करने के बाद मासूम संग साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी जघन्य हत्या कर दी गयी। इस सनसनीखेज घटना से यहां के लोगों में भारी भय और आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच कर दी है।

जानकारी के मुताबिक औरेई ग्राम पंचायत  की एक 5 वर्षीय बच्ची 4 फरवरी को अचानक कहीं गुम हो गई थी। काफी खोज के बाद जब मासूम नहीं मिली उसके परिजनों ने थरियांव थाना जा कर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने भी मामला दर्ज किया और मासूम लड़की की खोज-खबर में जुट गयी।

आज दोपहर एक महिला ने गांव वालों के खेतों में एक मासूम का शव देखने की बात की। इस सूचना के बाद वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के साथ खेतों में पहुंची पुलिस ने मृत लड़की का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। लड़की की पहचान उसी मासूम के रूप में की गयी, जो 4 फरवरी से गायब थी। इस मामले से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। लोगों में बड़ा आक्रोश है।

 

 पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की तलाश में तलाश में जुट गई है। 

Published : 
  • 6 February 2018, 4:59 PM IST

Related News

No related posts found.