यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, नहाने गई 20 में से 4 लड़कियां नदी में डूबी, एक की मौत, दूसरी लापता, दो गंभीर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपग में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना में नहाने गई 20 में 4 लड़कियां नदी में डूब गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक लापता है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 31 March 2021, 1:23 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जनपद के ललौली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने गई 20 लड़कियों में से 4 लड़कियां यमुना नदी में डूब गई। नदी में डूबकर एक लड़की की मौत हो गई जबकि एक लड़की लापता है। दो घायल लड़कियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर रैफर कर दिया गया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक यह हादसा ललौली थाना क्षेत्र के उरौली में स्थित यमुना घाट पर हुआ। नदी में डूबने से एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। लापता लड़की की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद लड़कियों के घर-गांव में कोहराम मच गया। 

नदी से दो लड़कियों को गंभीर स्थित में रेसक्यू किया गया, जिन्हें तत्काल इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों लड़कियों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 
 

Published : 
  • 31 March 2021, 1:23 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement