फतेहपुर: कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना ने कहा- नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करूंगी

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी अर्चना गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि वह नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करेंगी..

Updated : 17 November 2017, 9:30 AM IST
google-preferred

फतेहपुर: यूपी में निकाय चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने एजेंडे को जनता के सामने दावे के साथ पेश कर रहे है। सभी प्रत्याशी साफ-सफाई से लेकर सीवर लाइन तक के मुद्दे से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। 

 

 

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी अर्चना गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि फ़तेहपुर शहर होते हुऐ भी कस्बे जैसा दिखता है, यदि मैं नगर पालिका की अध्यक्ष चुनी गई तो मैं इसका विकास करूंगी, जिससे ये शहर दिखने लगे। उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी एक बड़ा मुद्दा है, जिसे दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करेंगी। 

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको फतेहपुर नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

 

Published : 
  • 17 November 2017, 9:30 AM IST

Related News

No related posts found.