हिंदी
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को राहुल गांधी के रूप में आज नया युवराज मिल जाने से जिले के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कांग्रेसियों का मानना है कि राहुल की तोजपोशी के बाद पूरे देश में एक परिवर्तन की लहर आयेगी।
फतेहपुर: राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जिले के कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां कांग्रेस के नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर जश्न मनाया।
डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह 'अनिल' ने कहा राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पूरे देश में फिर से कांग्रेस की स्थिति सुधरेगी। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद एक परिवर्तन की लहर आएगी। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने यदि वहां गड़बड़ी नहीं की तो कांग्रेस वहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
Published : 16 December 2017, 6:23 PM IST
No related posts found.