फतेहपुर: राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर रखी बड़ी मांग

यूपी के फतेहपुर में हिंदू समाज के लोगों द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया था जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एक्शन में आ गए हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 July 2024, 5:16 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: कलेक्ट्रेट में पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाने के विरोध में कलक्ट्रेट पहुँच कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकताओं ने  पुतल फूंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए पुतला जलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घर के सामने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकना घोर निंदनीय कृत्य है। हमारी मांग है कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की जाए।           
जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी फतेहपुर आरिफ गुड्डा ने पुतला फूंकने वाले लोंगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी भाजपा के लोगों की पोल खोल रहे है। ये लोग अपना झूठ छिपाने के लिए राहुल गांधी का पुतला दहन कर रहे हैं। जनता ने उन्हें आयना दिखा दिया है।

Published : 
  • 4 July 2024, 5:16 PM IST

Related News

No related posts found.