हिंदी
महिला सशक्तिकरण और नारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुऐ पूरे प्रदेश में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी मौकि पर सीओ थरियांव एस. पी.मलिक ने सरला देवी बालिका महाविद्यालय थरियांव पहुंचकर छात्राओं से सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने का आह्वान किया।
फतेहपुर: यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ने महिला सशक्तिकरण और नारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुऐ पूरे प्रदेश में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाने का आदेश दिया है। यहां भी आज नारी सुरक्षा का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षिका श्रीपर्णा गांगुली के निर्देश पर सीओ थरियांव एस. पी.मलिक सरला देवी बालिका महाविद्यालय थरियांव पहुंचे। उन्होंने वहां बालिकाओं को डायल 100 और वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी प्रदान की और साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुऐ शक्ति परी (पावर एंजेल) की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि आज बहुत से मामलों में महिलाओं को आगे करके महिला हेल्पलाइन का गलत उपयोग भी किया जा रहा है, जिससे निर्दोष व्यक्ति भी फंस जाते हैं जो पूर्णतया गलत है। हमें अपनी सोच को भी परिवर्तित करना होगा आप सब की जिम्मेदारी बनती है कि आप इस तरह के गलत काम में किसी का साथ न दें। एस पी मलिक ने कहा कि प्रत्येक कॉलेज में एक शिकायत पेटिका रखी जाएगी, जिससे बालिकाओं को अपनी शिकायत पत्र के माध्यम से शिकायत करने में आसानी हो और इस काम के लिए विद्यालय एक महिला टीचर की नियुक्ति करे जो रोज शिकायत पत्र में आने वाली शिकायतों को देखकर प्रशासन को अवगत कराये।
इस मौके पर थरियांव थाना अध्यक्ष विपिन सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या संगीता पटेल तथा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
Published : 7 December 2017, 5:51 PM IST
No related posts found.