Site icon Hindi Dynamite News

फतेहपुर में बोले महेंद्र नाथ पांडेय- भाजपा से घबराकर गठबंधन कर रही है विरोधी पार्टियां

सूबे में योगी सरकार के "एक साल नई मिसाल" कार्यक्रम में शामिल होने के लिये फतेहपुर आए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय शामिल ने विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
फतेहपुर में बोले महेंद्र नाथ पांडेय- भाजपा से घबराकर गठबंधन कर रही है विरोधी पार्टियां

फतेहपुर: जिले में आयोजित योगी सरकार के कार्यक्रम 'एक साल नई मिसाल' में शिरकत करने आए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी भाजपा विरोधी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। 

सपा और बसपा के गठबंधन पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि देश की सारी विपक्षी पार्टियां भाजपा से घबरा गई हैं, इसी कारण कभी एक दूसरे का विरोध करने वाली सपा और बसपा आज एक हो गई है।

सपा नेता आज़म खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके कुछ गलत घंधे हैं, जिसकी जांच हमारी सरकार में की जा रही है, इसी वजह से बौखलाहट में वे गलत बयानबाजी करते रहते हैं। 

कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब सिर्फ दिखावे के लिए मंदिरों में जा रहे हैं। लोगों को कांग्रेस की हकीकत का पता चल गया है। इसी वजह से उसे हर जगह हार का सामना करना पड़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद जिले का काफी विकास हुआ है और आने वाले समय में विकास की गति एक बार फिर से बढ़ेगी। भाजपा सरकार आने के बाद  प्रदेश के अपराधियों में भी दहशत का माहौल है। 

आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 2019 में भी मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहें हैं, देश की जनता को पीएम मोदी पर अभी भी भरोसा है।  
 

Exit mobile version