फतेहपुर: खेतों में शौच के लिए गई महिला के साथ आरोपियों ने की छेड़खानी, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

यूपी के फतेहपुर में एक महिला ने अपने ही गांव ने कुछ युवकों पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने ही गांव ने कुछ युवको पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पढ़िए डायनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।

Updated : 24 July 2024, 2:19 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह दिनांक 21 जुलाई को शाम के समय शौच के लिए खेतों में गई थी, तब गांव के प्रीतम सिंह पुत्र राम बरन और उनके साथी संजय पुत्र रामसिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और छेड़खानी की। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर जब पीड़िता के लड़के और पति  मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। 

पीड़िता ने जब उक्त लोगों के घर परिजनों से शिकायत की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसने थाना बकेवर में शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उल्टा, मुसाफा चौकी थाना बकेवर पुलिस द्वारा उन्हें समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। मामले की जांच जारी है।

 

Published : 
  • 24 July 2024, 2:19 PM IST

Advertisement
Advertisement