फर्रुखाबाद : खाना बनाते समय महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, मौत का कारण जानकर हैरान रह गए लोग

यूपी के फर्रुखाबाद में महिला की मौत होने के बाद कोहराम मच गया। खाना बना रही महिला की मौत का कारण जानकर परिजनों के होश उड़ गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 July 2024, 9:23 PM IST
google-preferred

फर्रुखाबाद : जनपद के चांदपुर कच्छ में जीतू की 25 वर्षी पत्नी राधा घर में खाना बना रही थी।  उसके पास में ही फर्राटा पंखा चल रहा था जीतू ने बताया कि पंखे के तार में कट था। जिसके कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं करंट लगने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार महिला के पति ने बताया कि खाना बनाते समय महिला पंखे के तारों में चिपक गई और जिससे वह अचेत हो गई। हादसे के समय घर पर सिर्फ बच्चे और पत्नी राधा मौजूद थी। जिस पर बच्चों ने जीतू को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीतू ने पत्नी राधा को 108 एम्बुलेंस की मदद से CHCकायमगंज में भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 

सूचना पर पहुंची मृतका की मां ने ससुराली जनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। आपको बताते चलें पूरा मामला कपिल थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर कच्छ का है। ससुराल पक्ष पर महिला की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 

Published : 
  • 9 July 2024, 9:23 PM IST

Related News

No related posts found.