बलरामपुर: भारतीय किसान संघ की बैठक कृषकों की समस्याओं पर गहन चिंतन

भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजि बैठक में कई किसानों और ग्रमीणों ने शिरकत करते हुए कृषकों की बढ़ती समस्याओं पर गहन चिंतन किया गया और किसानों से एकजुट होने की अपील की गयी। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 May 2018, 7:57 PM IST
google-preferred

बलरामपुर: स्थानीय हनुमान गढ़ी मन्दिर के सभागार में किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर भारतीय किसान संघ ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में किसानों को कई योजनाओं की जानकारी दी गयी साथ ही किसानों की बढ़ती समस्याओं पर चिंता भी जताई गयी।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष जयंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री रामचेला रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रादेशिक पदाधिकारी राधेश्याम मिश्रा ने की। कार्यक्रम में जिला संरक्षक सेतु बन्धु त्रिपाठी ने कहा कि जब किसान सुखी रहेगा तभी देश खुशहाल होगा, इसलिए अनाज के मूल्य निर्धारण का अधिकार किसानों के हितैषी संस्थाओं के पास होना चाहिए। 

 

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे ने कहा कि विक्रय केन्द्रों पर अव्यवस्था, फसल की उचित कीमत न मिलना, पशुओं से तबाही सहित तमाम समस्या से किसान पीड़ित हैं। किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा, परशुराम यादव, ओम प्रकाश चौरसिया, दिनेश तिवारी, श्याम सुंदर पासवान आदि पदाधिकारियों ने 'देश का हम भण्डार भरेंगे, लेकिन कीमत पूरी लेंगे' का नारा लगाया। 

कार्यक्रम का संचालन कमलेश त्रिपाठी ने किया और कहा कि इस संघ में अधिक से अधिक किसानों को शामिल करने की आवश्यकता है। इस बैठक में लड्डू तिवारी,  प्रवीण सिंह, शिव योगी, पंकज पाण्डेय,  विजय प्रताप, प्रदीप मिश्रा, साधु सरन, यदुनन्दन, कृष्ण बिहारी गुप्ता, हसन अली सहित अनेक किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published : 

No related posts found.