Singhu Border: किसानों ने सिंघु बॉर्डर के बाद टिकरी सीमा पर भी तोड़े बैरिकेड, दिल्ली में प्रवेश की कोशिश

कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सीमाओं के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। जानिये ताजा अपडेट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 January 2021, 9:51 AM IST

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे है। ट्रैक्टर रैली को लेकर पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यस्था की गयी है। किसान दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रैक्टर रैली में देश भर के कई किसान भाग ले रहे हैं। मार्च कर रहे किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया है।

किसानों की ओर से दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश की जा रही है। ट्रैक्टर रैली पर पुलिस की कड़ी नजर है।

किसानों के एक जत्थे ने सिंघु बॉर्डर से ट्रैक्टर मार्च शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी किसान किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब से जुड़े हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा का द्वारा भी ट्रैक्टर मार्च शुरू किया जायेगा। 

Published : 
  • 26 January 2021, 9:51 AM IST

No related posts found.