जम्मू: नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में आज 8वें दिन भी जारी है। किसानों के आंदोलन को अब कई अन्य राज्यों के किसानों का भी समर्थन मिला है।
इसी कड़ी में दिल्ली में प्रोटेस्ट कर रहे किसानों के समर्थन में जम्मू के किसान भी उतरे आये हैं। जम्मू में राजवंश सभा की ओर से केंद्रीय सरकार के खिलाफ आज जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों का यह कहना है कि सरकार जानबूझकर किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में उनका प्रदर्शन जोर पकड़ सकता है।
जम्मू में हो रहे इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया और सरकार से किसानों की मांगें जल्द मानने का आहवान किया।

