
चंड़ीगढ़: पंजाब और हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता में केंद्र की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय बातचीत में शामिल हैं। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बैठक में मौजूद हैं। किसानों और सरकार के बीच यह चौथे दौर की वार्ता है।
यह भी पढ़ें: खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस में झड़प, कई घायल
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पंजाब समेत कई राज्यों के प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर पर दिल्ली जाने के लिए डटे हुए हैं। ये किसान एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जाता रहे हैं। इससे पहले किसानों और सरकार के बीच 8, 12 और 15 फरवरी को तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। यह चर्चा किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत है।
यह भी पढ़ें: शंभू बॉर्डर के बाद हरियाणा के जींद के पास किसानों पर आंसू गैस, पानी की बौछार छोड़ी गई
ये बातचीत लगभग पांच घंटे चली। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना था कि किसानों के साथ चर्चा सकारात्मक माहौल में हुई। वार्ता मे केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय ने किया। वहीं किसानों की तरफ से जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और जरनैल सिंह ने बैठक में भाग लिया। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल थे।
Published : 19 February 2024, 10:08 AM IST
Topics : Farmer fourth Round meeting Shambhu border Union Minister किसान केंद्रीय मंत्री चौथे दौर बातचीत शंभू बॉर्डर