हिंदी
मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर पहलवानों के आंदोलन पर चर्चा के लिए यहां के शोरम गांव में बृहस्पतिवार को ‘महापंचायत’ होगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष टिकैत ने कहा कि आंदोलनकारी पहलवानों से जुड़े मुद्दों पर एक जून को महापंचायत में विस्तार से चर्चा होगी।
इससे पहले मंगलवार को दिन में साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान गंगा नदी में अपने ओलंपिक और विश्व पदक विसर्जित करने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे लेकिन खाप और किसान नेताओं के मनाने पर उन्होंने पदक विसर्जित नहीं किए।
भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप हैं।
टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली से विभिन्न खापों के प्रतिनिधि इस खाप महापंचायत में हिस्सा लेंगे।
Published : 31 May 2023, 1:55 PM IST
Topics : आंदोलन आरोप नरेश टिकैत पहलवान भारतीय किसान यूनियन भारतीय कुश्ती महासंघ महापंचायत मुजफ्फरनगर यौन शोषण
No related posts found.