हिंदी
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अपने खेतों में एक ट्यूबवेल के पास हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 48 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि हादसा शनिवार रात तब हुआ जब संजीव कुमार नामक किसान कादिरपुर गांव में अपने खेतों में सिंचाई करने गए थे। उन्होंने कहा कि किसान का शव आज मिला जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस घटना से नाराज कुछ किसानों ने भोपा में प्रदर्शन शुरू कर दिया और संजीव कुमार के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर घर वापस भेज दिया। (भाषा)
Published : 12 June 2022, 6:22 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश करंट किसान की मौत पुलिस मुजफ्फरनगर
No related posts found.